फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepalese assaulting three arrested

नेपालियों से मारपीट में तीन गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sun, 26 Apr 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
 Nepalese assaulting three arrested

टैंट हाउस में कार्य कर रहे दो नेपालियों के साथ मारपीट करने, 820 रुपए और मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने धारा 392, 411, 25/4 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने एक आरोपी से खुखुरी भी बरामद की है।

विज्ञापन


एडम्स मैदान में टैंट हाउस के काम में दो नेपाली मजदूर लगे थे। शनिवार सायं सुब्हान खान (21) निवासी नियाजगंज, नीरज सिंह चौहान (21)  निवासी आवास विकास कालोनी चीनाखान और शहनवाज मंसूरी निवासी नहटौर जिला बिजनौर (उप्र) ने दो नेपाली मजदूरों के साथ मारपीट कर दी। सरस्वती टेंट हाउस के स्वामी पूरन अधिकारी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि बीच बचाव के लिए उनका पुत्र मौके पर गया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोपी नेपाली मजदूरों से मोबाइल फोन और 820 रुपए भी छीन ले गए।
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के आते ही सुब्हान खान खुखुरी लहराते हुए भाग निकला, जबकि पुलिस ने नीरज और शहवाज को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 392, 411 और 25/4 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल संजय गर्ब्याल ने बताया कि तीसरे आरोपी सुब्हान खान को रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed