{"_id":"571d13ca4f1c1b75308b4603","slug":"liquor-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिनकाछीना में कार से 8 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छिनकाछीना में कार से 8 पेटी शराब बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत/पाटी।
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/पाटी। छिनकाछीना के पास शनिवार रात एक कार (यूके03/ए 2839) से अवैध रूप से लाई जा रही 8 पेटी देसी शराब बरामद की गई। कार को सीज कर लिया गया है। पाटी के थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि खेतीखान निवासी चालक गिरीश सिंह बोहरा को शराब सहित दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 60/72 के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
इस टीम में गुरजीत सिंह, गोपाल, दिनेश कार्की, जगदीश राम शामिल थे। उधर, टनकपुर के सैलानीगोठ में मोहन राय के घर से 40 पव्वै देसी शराब और 4 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों स्थानों पर पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 30 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन