{"_id":"d972eecbbdaeb7fc7722d26f367b2b07","slug":"huddi-illegal-mining-of-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डी नदी से जोरों पर चल रहा अवैध खनन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुड्डी नदी से जोरों पर चल रहा अवैध खनन
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Sun, 17 Jan 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुड्डी नदी से अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। खनन तस्कर नदी से पत्थरों के अलावा बेड मैटेरियल की सप्लाई कर रहे हैं। इस काम में छह ट्रैक्टरों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे नदी तट पर बसे तीन गांवों को भू-कटाव का खतरा पैदा हो गया है। बमनपुरी के ग्रामीणों ने अवैध खनन के संबंध में प्रशासन से भी शिकायत की है।
विज्ञापन
क्षेत्र के पश्चिमी छोर पर बहने वाली हुड्डी नदी वर्षों से खनन तस्करों के लिए सोने की खान बनी है। खनन में कृषि कार्य वाले ट्रैक्टरों का उपयोग किया जा रहा है। बता दें कि हुड्डी नदी से अब तक सरकार ने खनन या चुगान की अनुमति नहीं दी है। अवैध खनन से बमनपुरी, आनंदपुर और चंदनी गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। खनन से बरसात में नदी का पानी गांव में घुसकर बाढ़ का रूप तो लेगा ही साथ भू-कटाव भी करेगा। पिछले ढाई दशक में उक्त तीन गांवों की कई बीघा भूमि हुड्डी नदी से हुए भू-कटाव की भेंट चढ़ चुकी है। पटवारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बरसात में उफनाई हुड्डी नदी से अब तक करीब 35 से 40 बीघा भूमि भू-कटाव की भेंट चढ़ी है। एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि अवैध खनन तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन