फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gold smuggled from China via Nepal!

नेपाल के रास्ते हो रही चीन से सोने की तस्करी!

Wed, 04 Jul 2018 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Wed, 04 Jul 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
Gold smuggled from China via Nepal!
नेपाल में गोल्ड तस्करों से बरामद तीन किग्रा. वजन के सोने के बिस्कुट। - फोटो : अमर उजाला

नेपाल में तीन किलो सोने के साथ टनकपुर के एक खनन कारोबारी, एक ठेकेदार समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। नेपाल पुलिस ने शनिवार को यह मामला पकड़ा है। गोल्ड तस्करी के इस मामले में गिरफ्तार पांच लोगों में एक महिला समेत दो लोग नेपाल मूल के हैं। नेपाल पुलिस का अनुमान है कि नेपाल के रास्ते चीन से सोना तस्करी कर लाया जा रहा है। इसकी वजह चीन में सोने का सस्ता होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
  •  टनकपुर का खनन कारोबारी, ठेकेदार समेत तीन भारतीय और दो नेपाली तीन किलो सोने संग गिरफ्तार
  • नेपाल में 48 घंटे के अंदर पकड़ा गया नौ किलो सोना  
  • भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हुए, नेपाल से साधा संपर्क


नेपाल पुलिस के सूत्रों के अनुसार नेपाल से करीब 38 क्विंटल सोने की तस्करी की सूचना है। इसके चलते अलर्ट नेपाल पुलिस ने अलग-अलग सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से ले जाया जा रहा करीब नौ किलो सोना बरामद किया है। इसी क्रम में नेपाल पुलिस ने शनिवार को नेपाल के नागढुंगा में अल्टो कार (यूके 02/3684) से पांच लोगों को तीन किलो सोने के साथ दबोचा था।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम टनकपुर के शारदा चुंगी कॉलोनी निवासी अशोक कुमार उर्फ अशोक कालिया पुत्र मोहन लाल, ज्ञानखेड़ा निवासी चंद्रमोहन जोशी पुत्र पितांबर जोशी और टनकपुर के ही दीपक मौर्य के अलावा नेपाल निवासी महिला संजना साह और मनोज विक बताया। पूछताछ में आरोपियों ने पिछले तीन माह में चौथी बार काठमांडू से सोने के बिस्कुटों की तस्करी करना कबूला है। अशोक कुमार उर्फ कालिया ठेकेदार तो दूसरा आरोपी चंद्रमोहन जोशी खनन कारोबारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे आरोपी कार चालक दीपक मौर्य के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। नेपाल पुलिस के मुताबिक वह भी टनकपुर का ही निवासी है। पकड़ी गई महिला संजना साह गिरफ्तार हुए अशोक कुमार उर्फ कालिया की पत्नी बताई गई है, जो मूल रूप से नेपाल की निवासी है। पांचवां आरोपी मनोज विक महेंद्रनगर नेपाल के वार्ड संख्या छह का निवासी है।

कार के एयर फिल्टर में छिपाकर रखा गया था सोना
नेपाल के महानगरीय प्रहरी (पुलिस) परिसर काठमांडू के प्रमुख विश्वराज पोखरेल ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों ने सोना कार के एयर फिल्टर में छिपा कर रखा था। इसे काठमांडू से महेंद्रनगर के रास्ते भारत ले जाया जा रहा था। बताया कि पकड़े गए सोने की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये (भारतीय मुद्रा) आंकी गई है।

चीन में सस्ता है सोना
चीन से सोने तस्करी की वजह भारत और नेपाल की अपेक्षा चीन में सोने का सस्ता होना बताया जा रहा है। जानकारों के मुताबिक चीन में सोने का थोक मूल्य 20 हजार रुपये प्रति तोला है, जबकि नेपाल में 60 हजार (नेपाली मुद्रा) तो भारत में करीब 32 हजार तोला सोने का मूल्य है। इधर तस्करी में टनकपुर के लोगों की लिप्तता से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों में भी हड़कंप मचा है। एजेंसियां नेपाल पुलिस से संपर्क कर तस्करी के इस मामले में जानकारी जुटाने में लगी हैं।  


पहले से थी तस्करी की जानकारी
सूत्रों की मानें तो नेपाल पुलिस को तस्करों द्वारा चीन से सोने की तस्करी कर भारत लाने की सूचना पहले से ही थी। सूत्रों के मानें तो तस्करों के महेंद्रनगर से काठमांडू की ओर निकलने पर पुलिस और भंसार (कस्टम) की टीम उनके पीछे लग गई थी। इस टीम की सूचना पर ही महानगरीय प्रहरी परिसर और नागढुंगा नाका पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तस्करों को सोने के साथ दबोच लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed