{"_id":"4760d2cf43f89c9030efde2813fdee1b","slug":"four-days-of-ssb-jawans-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी का जवान चार दिनों से लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी का जवान चार दिनों से लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी का एक जवान बीते चार दिनों से लापता है। सुराग नहीं लगने पर विभाग ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक पांचवीं बटालियन का जवान मध्य प्रदेश के रीवा जिले के निवासी संदीप कुमार मिश्रा पुत्र उमेश कुमार मिश्रा 16 दिसंबर से लापता है।
विज्ञापन
एसएसबी के सहायक कमांडेंट पीएस मालरा का कहना है कि जवान चंपावत बटालियन से मेस की खरीदारी के लिए गया था लेकिन तबसे वापस नहीं लौटा। एसएसबी अधिकारियों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। वरिष्ठ उप निरीक्षक अनुराग सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया है। फिलहाल जवान का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन