{"_id":"15f5de215279231e0047328c702746d0","slug":"cwc-personnel-dipped-in-black-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली नदी में डूबा सीडब्ल्यूूसी कर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काली नदी में डूबा सीडब्ल्यूूसी कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सीमा से लगे तामली में काली नदी में केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) का एक कर्मी डूब गया। उसकी खोजबीन जारी है। खबर लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं मिल सका था। यह कर्मी बुधवार को ही अपने घर असम जाने वाला था।
विज्ञापन
सीडब्ल्यूूसी का चतुर्थ श्रेणी कर्मी त्रिवेंद्र चंद्र दास (59) पुत्र देवेंद्र चंद्र दास जिला मुख्यालय से करीब 54 किलोमीटर दूर तामली के पास काली नदी में डूब गया। डूबा कर्मी कुछ साथियों के साथ सुबह घूमने गया था। इस दौरान वह मोबाइल फोन से बात करने के लिए सिग्नल वाली जगह पर गया। तभी संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया। उसे नदी में गिरते हुए पार नेपाल से कुछ नेपालियों ने देखा। त्रिवेंद्र चंद्र दास असम का रहने वाला है।
विज्ञापन
नेपालियों ने इसकी जानकारी तामली के सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र जोशी को दी। सूचना पर मंच थाने से प्रभारी थानाध्यक्ष जगत सिंह सामंत के नेतृत्व में पुलिस दल तामली पहुंचा। पुलिस टीम ने खोजबीन की, लेकिन खबर लिखे जाने तक डूबे व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने बताया कि त्रिवेंद्र चंद्र दास बुधवार को अपने घर असम जाने वाला था।
विज्ञापन