फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Couple arrested murder, court orders jail

हत्यारोपी दंपति गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर जेल

Tue, 07 Jun 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Tue, 07 Jun 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Couple arrested murder, court orders jail
हत्यारोपी दंपति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
श्यामलाताल के गंगसीर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में घायल महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद दंपति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


3 जून को गंगसीर गांव निवासी देव सिंह की पत्नी जानकी देवी और चचेरे देवर महेंद्र सिंह के बीच जमीन में तारबाड़ को लेकर विवाद हो गया था।  विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें देव सिंह की पत्नी जानकी देवी (50) गंभीर रूप से घायल हो गई और खटीमा के एक नर्सिंगहोम में उपचार के दौरान पांच जून को मौत हो गई थी। महिला के बेटे नरेंद्र सिंह ने चाचा महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी जागेश्वरी देवी के खिलाफ टनकपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में आईपीसी की धारा 304 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल ने बताया कि ठुलीगाड़ (पूर्णागिरि) थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खड़ायत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी दंपति को सोमवार को देर रात गंगसीर जाकर उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष खड़ायत ने बताया कि दंपति को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed