{"_id":"b8b99f9bb65c153d4b96bc6559ca6c2a","slug":"bath-came-to-take-on-oil-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नान करने आए थे, तेल ले जाते पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्नान करने आए थे, तेल ले जाते पकड़े गए
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में पेट्रोल-डीजल की किल्लत खत्म नहीं हुई। अर्द्ध कुंभ स्नान के लिए आए नेपाली तीर्थ यात्री वापसी में पेट्रोल-डीजल ले जाते समय सीमा पर पकड़े गए। एसडीएम के कहने पर उन्होंने तेल वापस कर दिया।
विज्ञापन
काठमांडू से हरिद्वार अर्द्ध कुंभ स्नान को आए यात्रियों को लेकर वापस लौट रही नेपाल की टूरिस्ट बस (संख्या बा 2 ख 5429) की छत पर कुछ केन रखी होने की सूचना प्रशासन को मिली। मौके पर पहुंचे एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल और सीओ राजन सिंह रौतेला ने पूछताछ की। बस में बैठे नेपाली तीर्थ यात्रियों ने बताया नेपाल में तेल की कमी के चलते अनजाने में उन्होंने कुछ तेल खरीद लिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा भारत से तेल ले जाने पर पाबंदी की उन्हें जानकारी नहीं है। यात्रियों ने प्रशासन के कहने पर तेल वापस कर दिया। बस में करीब 110 लीटर पेट्रोल ओर डीजल रखा था। एसडीएम ने बताया कि नेपाली तीर्थ यात्रियों ने पांच और दस लीटर के केनों में पेट्रोल और डीजल रखा था। भारत नेपाल मैत्री संबंधों के तहत तेल वापस करा यात्रियों को नेपाल भेज दिया गया।
विज्ञापन