{"_id":"584ed9314f1c1b5b7a649b7c","slug":"army-driver-would-sue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना के वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Mon, 12 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में मृत बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सेना के वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
बता दें 10 दिसंबर को बमनपुरी निवासी त्रिलोक चंद्र पाठक का आठ वर्षीय पुत्र हर्षित एनएच पर सेना के वाहन संख्या 15 डी 196536 ए की चपेट में आ गया था। हर्षित को उपचार के लिए खटीमा अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। रविवार शाम त्रिलोक चंद्र पाठक ने थाने में वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि तहरीर पर सेना वाहन के अज्ञात चालक पर आईपीसी की धारा 279/304 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बता दें कि सेना का उक्त वाहन पिथौरागढ़ से जबलपुर जा रहा था। सेना का वाहन अभी पुलिस कस्टडी में हैं। चालक को सेना पुलिस ही न्यायालय पहुंचाएगी।