फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A phone and 10 thousand rupees clear

एक फोन और 10 हजार रुपये साफ

Sun, 23 Apr 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sun, 23 Apr 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
A phone and 10 thousand rupees clear
cyber crime

विज्ञापन



खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक ठग ने बाराकोट विकासखंड के एक व्यक्ति के बैंक खाते से 10 हजार रुपये उड़ा लिए। ठग ने फोन कर खातेदार से जानकारी ली और कुछ ही मिनटों में ग्रामीण के खाते से रुपये साफ हो गए। बैंक खाते से रुपये उड़ाने का पता लगने की जानकारी मिलने पर खातेदार सकते में आ गया।
आए दिन बैंक खातों से रुपये उड़ाने की खबरें प्रकाशित होने के बावजूद लोग ठगों के झांसे में आते जा रहे हैं। ताजा वारदात में रविवार सुबह करीब नौ बजे बाराकोट विकासखंड के आगर गांव निवासी राजेंद्र बोहरा के मोबाइल पर 8404990820 नंबर से एक व्यक्ति का फोन आया। बोहरा ने बताया कि उस व्यक्ति ने अपने को बैंक अधिकारी बताते हुए नोएडा (दिल्ली) से फोन करने की बात कही। ठग का कहना था कि आधार कार्ड के जरिए आपके खाते की जानकारी बैंक में ली जा रही है। झांसे में आकर ग्रामीण ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पीछे लिखा कोड, बैंक खातों और अन्य जानकारी दे दी।
विज्ञापन

जानकारी के बाद ठग ने कहा कि आपका काम हो गया। फोन काट दो, मैसेज पहुंचने वाला होगा। जैसे ही फोन काटा तो उसके खाते से 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज देख राजेंद्र सन्न रह गया। ग्रामीणों ने बताया कि उसके खाते में 10292 रुपये थे। इसमें से 10 हजार रुपये ठग ने निकाल लिए। ग्रामीण ने ठगी की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed