फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   देसी शराब के 224 पव्वे बरामद, तीन गिरफ्तार

देसी शराब के 224 पव्वे बरामद, तीन गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
देसी शराब के 224 पव्वे बरामद, तीन गिरफ्तार
टनकपुर (चंपावत)। वित्तीय वर्ष के अंतिम तीन दिनों में शराब की दुकानों पर भारी भीड़ रही। अवैध तरीके से शराब का कारोबार करने वाले थोक में शराब खरीदकर ठिकाने लगाने में जुटे हैं। पुलिस ने ऐसे अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से देसी शराब के 224 पव्वे बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों का दफा 60 में चालान किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि अवैध रूप से देसी शराब लेकर जा रहे तीन लोगों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि टनकपुर वार्ड संख्या एक निवासी नितेश सिंह को जेबी होटल वाली गली में देसी शराब के 96 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा ग्राम बुडम निवासी पंचम सिंह को एफसीआई मार्ग पर देसी शराब के 62 पव्वों और नायकगोठ निवासी सनी चौहान को रेलवे फाटक के पास देसी शराब के 66 पव्वों के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि बरामद शराब जब्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल विजय कुमार, लाल बाबू, विक्रम सिंह, कैलाश नाथ, गणेश चंद, विक्रम सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed