फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तीन माह बाद भी आरोपी का सुराग नहीं

तीन माह बाद भी आरोपी का सुराग नहीं

Sun, 02 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
तीन माह बाद भी आरोपी का सुराग नहीं

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। काली कुमाऊं रेंज के अंतर्गत घाट के पास तेंदुए को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपियों का वन विभाग की टीम सुराग लगाने में पूरी तरह नाकाम रही है। घटना के तीन माह बीतने के बावजूद भी आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। विभाग इस मामले में अभी तक पूछताछ करने तक ही सिमटा हुआ है।


दो अप्रैल को बाराकोट ब्लाक में घाट के समीप एक तेंदुए का शव मिला था। पोस्टमार्टम में तेंदुए की रायफल की गोली से मौत की पुष्टि हुई थी। वन विभाग ने शक के आधार पर एक व्यक्ति की राईफल और मोबाइल फोन जब्त किया था। जिसे उक्त व्यक्ति को लौटा दिया गया है। वन्य जीव प्रेमियों ने वन विभाग पर दुर्लभ प्रजाति के तेंदुए को गोली मारने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया है। विभाग ने तेंदुए को गोली मारने वाले आरोपियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय विभागीय प्राथमिकी दर्ज की गई। वन विभाग ने मामले का खुलासा करने के लिए उप प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। टीम ने एसएसबी के साथ मैटल डिटेक्टर से घटना स्थल में गोली खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। वन क्षेत्राधिकारी एनके पंत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बौतड़ी, घाट, पनार आदि स्थानों में लोगों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed