{"_id":"5c8d38aabdec22147163a9bf","slug":"81552758954-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किलो चरस के साथ पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो किलो चरस के साथ पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में दो जगहों में पांच लोगों से दो किलोग्राम चरस बरामद हुई। पांचों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार को सीज कर लिया गया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि लोहाघाट पुलिस ने अलग-अलग जगह से पांच लोगों से दो किलो चरस बरामद की। शुक्रवार देर शाम को बलांई पुल लोहाघाट से नवीन सिंह ढेक निवासी बंदेलाढेक के कब्जे से एक किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई। जबकि डेंसली बाईपास पुल से एक कार में सवार चार लोगों के पास से 800 ग्राम चरस बरामद हुई।
कार में सवार भूपेंद्र चंद्र भजनपुर (बनबसा) के कब्जे से 250 ग्राम, मनोज रावत पाटनी तिराहा, बनबसा से 180 ग्राम, मुकेश राम निवासी चंदनी, बनबसा के पास से 170 ग्राम और कमल मनराल रंजनगोठ, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) के कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार को सीज किया गया है। पुलिस टीम में एसओ के अलावा दरोगा हेमंत कठैत, देवेंद्र मेहता, कांस्टेबल चंचल सिंह और नवल किशोर शामिल थे।