{"_id":"5aa962054f1c1bc3758b5694","slug":"71521050117-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर अनुमति भवन निर्माण पर 11 लोगों को जारी हुए नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बगैर अनुमति भवन निर्माण पर 11 लोगों को जारी हुए नोटिस
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण से अनुमति लिए बगैर भवन निर्माण करने वाले टनकपुर, बनबसा के 11 लोगों को प्राधिकरण ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। उनसे पूछा गया है कि नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास प्राधिकरण (संशोधन) अधिनियम का उल्लंघन कर बनाए जा रहे भवनों को क्यों न ध्वस्त कर हटाने के आदेश जारी किए जाए। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से भवन निर्माण कर रहे लोगों में खलबली मच गई है।
प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि विकास प्राधिकरण की सीमा के अंतर्गत अब बगैर प्राधिकरण की अनुमति के भवनों का निर्माण या भवनों के डिजाइन में किसी तरह का बदलाव करने के लिए भवन स्वामी को प्राधिकरण से अनुमति लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि विकास प्राधिकरण अधिनियम 2013 की धारा 26 का उल्लंघन करने पर भवन निर्माण करा रहे लोगों को धारा 27 (1) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
ऐसे लोगों की सूची में बनबसा के परमजीत सिंह, राजेंद्र सिंह रावत, हेमंत सिंह रावत, आदेश सिंह चौहान, तारा सिंह, सलीम कुरैशी, अमित अग्रवाल व टनकपुर के उमेश खर्कवाल, भुवन कापड़ी, जगदीश चंद्र पंगरिया शामिल हैं।