फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तल्ली मादली में कैंटर से टकराई बाइक, दो घायल

तल्ली मादली में कैंटर से टकराई बाइक, दो घायल

Sun, 27 May 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
तल्ली मादली में कैंटर से टकराई बाइक, दो घायल

विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में तल्ली मादली के समीप एक बाइक सामने से आ रहे कैंटर से भिड़ गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।

शनिवार को सितारगंज से बाइक संख्या यूके 06 वाई 6278 से दो भाई अमन सिंह और मंदीप सिंह पुत्र साहब सिंह रीठासाहिब जा रहे थे। रीठासाहिब जाते समय चंपावत के तल्ली मादली के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे कैंटर संख्या यूके 07-सीए 0880 से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे अमन और उसका छोटा भाई मंदीप बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


अमन सिंह ने बताया वे रीठासाहिब को जा रहे थे, रास्ते में मोड़ पर सामने से कैंटर आ रहा था उसके साइड न देने पर उन्होंने ब्रेक लगाकर बाइक कच्चे में उतार दी, जिससे बाइक फिसल गई और पिछला हिस्सा कैंटर से जा टकराया। पगड़ी पहने होने के कारण सिर में कोई चोट नहीं आई। जिला अस्पताल के डॉ.रवि ने बताया मंदीप के बांए जांघ की हड्डी फैक्चर है, जिसका इलाज यहां संभव नहीं है। सभी आवश्यक उपचार देकर मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed