फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   वन्यजीव बचाने की कोशिश में कार पोल से टकराई, आग लगी

वन्यजीव बचाने की कोशिश में कार पोल से टकराई, आग लगी

Sun, 25 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
वन्यजीव बचाने की कोशिश में कार पोल से टकराई, आग लगी
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग में रविवार की देर शाम अचानक अनियंत्रित होकर पलट कार आग लगने से भस्म हो गई। हादसे में कार चालक के सिर में गंभीर चोट लगी है। हादसे की वजह रास्ते में अचानक दो हिरणों के रोड क्रास करना बताया जा रहा है। अग्निशमन टीम के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जल चुकी थी। घायल कार चालक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस्तिया गांव निवासी डम्मर ओली (42) पुत्र गोपाल ओली रविवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे बस्तिया निवासी डम्मर ओली अपनी अस्थाई नंबर की नई अल्टो 800 से टनकपुर से अपने घर बस्तिया जा रहा था कि किरोड़ा पुल के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा कर पलटी तो कार में आग लग गई। कार चला रहा डम्मर किसी तरह कार से बाहर निकल आया, लेकिन कार जलकर भस्म हो गई। सूचना पर कोतवाल अरूण कुमार वर्मा व अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। इधर हादसे में घायल डम्मर को 108 वाहन की मदद से संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सा अधिकारी डा. प्रियांशु श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed