फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   50 green tree cut

नागनाथ भी नहीं बचा पाए जंगल

Wed, 09 Dec 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 09 Dec 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
50 green tree cut

करीब 18 महीने पहले जिस जंगल को नागनाथ को अर्पित किया था, तस्करों ने अब उन्हीं को निशाना बना रहे हैं। आरोप है कि चंपावत से करीब सात किलोमीटर दूर सेलाखोला वन पंचायत के जंगल से तकरीबन 50 छोटे पेड़ काट डाले गए। जानकारी मिलने पर वन पंचायत के सरपंच ने प्रशासन से जंगल को बचाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


जंगल को बचाने के लिए पिछले साल सरपंच कैलाश सिंह ने वन पंचायत के जंगल को नागनाथ को पांच साल के लिए अर्पित किया था, मगर फिर भी यह जंगल असामाजिक तत्वों की नजरों से नहीं बच सका। जंगल से बांज, बुरांश, काफल सहित कई अन्य प्रजातियों के तकरीबन 50 छोटे-बड़े पेड़ों पर धड़ल्ले से कुल्हाड़ी चला दी गई। जानकारी मिलने पर सरपंच ने बुधवार को एसडीएम के पास पहुंचकर जंगल बचाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


बताया गया कि पेड़ काटने वाले इन पेड़ों की पत्तियों का उपयोग मुख्य रूप से जानवरों के चारे के रूप में कर रहे हैं। प्रभारी जिलाधिकारी जेएस राठौर ने अवैध कटान रोकने के लिए वन विभाग को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए है। विभाग ने मौका मुुआयना कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल स्रोत पर भी पड़ेगा असर
सेलाखोला वन पंचायत क्षेत्र के पेड़ कटने से न केवल जंगलों का नुकसान होगा, बल्कि भविष्य में पेयजल संकट भी पैदा हो सकता है। ये इलाका पेयजल स्रोत के लिए खासा महत्वपूर्ण है, मगर बांज, बुरांश के कम होने से पेयजल स्रोतों के सूखने का खतरा भी बढ़ सकता है।


चौकीदार को देने को पैसा नहीं
सेलाखोला वन पंचायत की सुरक्षा भी रामभरोसे है। यहां जंगल की हिफाजत के लिए कोई खास बंदोबस्त नहीं है। सरपंच का कहना है कि चौकीदार रखने को पैसा नहीं है। इस साल फायर सीजन में दो चौकीदार रखे थे, लेकिन इनका करीब 24 हजार रुपये का भुगतान भी जेब से करना पड़ा है। धन की कमी से अब उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई है। उन्होंने जंगल की हिफाजत के लिए वन विभाग से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed