फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   वांछित आरोपी पकड़ कर बरेली पुलिस को सौंपा

वांछित आरोपी पकड़ कर बरेली पुलिस को सौंपा

Thu, 01 Feb 2018 10:57 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
वांछित आरोपी पकड़ कर बरेली पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बरेली में किसी आपराधिक मामले में वांछित एक युवक को एसओजी टीम ने टनकपुर से पकड़ कर बरेली पुलिस के सुपुर्द किया है। आरोपी यहां एक व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रहा था। इधर स्थानीय पुलिस ने मकान मालिक द्वारा उक्त आरोपी किराएदार का सत्यापन न कराने पर मकान मालिक पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

पुलिस के अनुसार बीसलपुर पीलीभीत निवासी मनोज कुमार बरेली में किसी आपराधिक मामले में वांछित है। मनोज की तलाश में इज्जतनगर बरेली पुलिस की टीम यहां आई थी, लेकिन तब आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। बृहस्पतिवार को पता चलने पर स्थानीय पुलिस की एसओजी टीम ने आरोपी को ककरालीगेट निवासी गोविंद बल्लभ पांडेय के मकान से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी वहां किराए का कमरा लेकर रह रहा था। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी को बरेली के सुपुर्द किया गया है। बगैर सत्यापन कराए आरोपी को अपने मकान में किराए पर रखने के आरोप में मकान मालिक गोविंद बल्लभ पांडेय के खिलाफ दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी किस मामले में वांछित है बरेली पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed