फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   फालोअप:पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा हवस का शिकार बनाने वाला बाप

फालोअप:पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा हवस का शिकार बनाने वाला बाप

Sun, 29 Oct 2017 10:26 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
फालोअप:पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा हवस का शिकार बनाने वाला बाप

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी विकासखंड के एक गांव में अपनी आठ वर्षीय मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाने के आरोपी पिता के खिलाफ पाटी थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। दुराचार के आरोपी बाप फिलहाल फरार है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद स्लाइड को जांच के लिए भेजा गया है।

पाटी के थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार देर शाम आरोपी पिता के खिलाफ 376, 504, 506 व 3/4 पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मामले की विवेचना दरोगा मीनाक्षी नौटियाल कर रही हैं। रविवार को जांच अधिकारी मीनाक्षी नौटियाल ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण के लिए पीड़िता को लोहाघाट के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। परीक्षण करने के बाद डॉ.सोनाली मंडल ने बताया कि स्लाइड को चंपावत पैथोलॉजी लैब और फोरेंसिक जांच के लिए देहरादून भेजा जा रहा है। डॉ.मंडल ने बताया कि मासूम के गुप्तांग में संक्रमण है। जिसके इलाज के लिए उसे सोमवार को फिर से बुलाया गया है। इधर जांच अधिकारी ने बताया कि सोमवार को लोहाघाट थाने में पीड़िता के बयान भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को पीड़िता की मां अपनी मासूम बेटी को लेकर पाटी से चंपावत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। उन्होंने पुलिस और निर्भया प्रकोष्ठ को मामले की जानकारी दी। जिस पर पुलिस और निर्भया प्रकोष्ठ ने पीड़िता के चिकित्सकीय परीक्षण कराने के पाटी पुलिस को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed