{"_id":"596ba7334f1c1b36058b4734","slug":"41500227379-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह का पर्दाफास हुआ, पांच बाइकें बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफास हुआ, पांच बाइकें बरामद
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं। बाइकें चोरी करने वाले गिरोह में दोे नाबालिग और 22 वर्षीय एक युवक शामिल है। तीनों ही आरोपी चंपावत के रहने वाले हैं। चोरी की बाइकों के साथ तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 व 411 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को इनाम के रूप में 2500 रुपये देने का ऐलान किया है।
थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल ने बताया कि रविवार को सुबह पुलिस टीम मायावती आश्रम तिराहे में वाहन चेेकिंग कर रही थी। इसी बीच लोहाघाट से चंपावत की ओर बिना नंबर की बाइक में तीन युवक सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने बाइक रोककर उनसे पूछताछ की, तो ये लोग घबरा गए। संदेह होने पर सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बाइक लोहाघाट से ही चोरी करने की बात स्वीकारी। पूछताछ में यह भी बताया कि वे लोहाघाट से बाइकों को चोरी कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलाई पुल के पास झाड़ियों में छुपाते थे।
एसओ ने बताया कि बाइक चोरी में शामिल युवक जितेंद्र सिंह (22) पुत्र नारायण सिंह निवासी तल्ली चौकी चंपावत निवासी है। जबकि दो नाबालिग भी चंपावत क्षेत्र के रहने वाले हैं। बताया गया कि बाइक चोर इन बाइकों को औने-पौने दामों में बेचने की फिराक में थे। बाइक चोरी का खुलासा करने वाली टीम में एसओ के अलावा दरोगा मनोहर चंद, नीरज वल्दिया, मोहन जोशी, उमेश कुमार, अंशुल अग्रवाल, राकेश रौंकली, हरीश, अशोक वर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
दर्ज थी तीन बाइक चोरी की रिपोर्ट
थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल ने बताया कि बरामद हुई चोरी की पांच बाइकों में से तीन बाइक स्वामियों ने पूर्व में यहां प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बरामद हुई बाइक राजेंद्र सिंह ढेक पुत्र किशन सिंह निवासी कोलीढेक की 150 सीसी पल्सर, किशोर सिंह फर्त्याल निवासी कोलीढेक की 220 सीसी पल्सर और योगेश सिंह पुत्र बलवंत सिंह पाटन की अपाची शामिल है। इन तीनों ने यहां थाने में बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अलबत्ता बरामद हुई दो अन्य बाइकों (लाल रंग की डिस्कवर और सफेद रंग की अपाची) के स्वामियों का पता नहीं चल सका है।