फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सड़क दुर्घटना में जिला समाज कल्याण अधिकारी घायल

सड़क दुर्घटना में जिला समाज कल्याण अधिकारी घायल

Wed, 07 Jun 2017 11:16 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में जिला समाज कल्याण अधिकारी घायल
सड़क दुर्घटना में जिला समाज कल्याण अधिकारी घायल
विज्ञापन


रीठासाहिब मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस के जरिये चंपावत लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के रीठासाहिब दौरे में भाग लेने जा रहे जिला समाज कल्याण अधिकारी का वाहन (यूए 03-3335) बिरगुल के पास विपरीत दिशा से आ रही सिख श्रद्धालुओं की बस (सीएच 01 पीए-8888) से टकरा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह रौतेला और टनकपुर कोतवाल अरुण वर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस बीच रीठासाहिब जा रही सरकारी एंबुलेंस में घायल समाज कल्याण अधिकारी का डॉ. उदयशंकर और डॉ. केके ठाकुर ने प्राथमिक उपचार किया। दुर्घटना में समाज कल्याण अधिकारी के वाहन चालक राजेंद्र बिष्ट को भी मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घायल जिला समाज कल्याण अधिकारी जोशी को एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनके सिर में लगी चोट की ड्रेसिंग की गई। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत खतरे से बाहर है। हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, डीएम के स्टेनो भुवन तिवारी, समाज कल्याण विभाग के शिवदत्त जोशी, वीरेंद्र श्रेष्ठ, केसी चंद आदि ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायल जिला समाज कल्याण अधिकारी का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed