{"_id":"5a8b160e4f1c1b2a788b6b55","slug":"31519064590-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक ओवरलोडिंग लग रही है स्वांला हादसे की वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब तक ओवरलोडिंग लग रही है स्वांला हादसे की वजह
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बीते सात फरवरी को स्वांला के समीप हुई जीप दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच जारी है। स्वांला हादसे की जांच कर रही एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि अब तक की जांच में हादसे की वजह वाहन में सवारियों की ओवर लोडिंग ही मानी जा रही है।
मजिस्ट्रेटी जांच में घटना स्थल के आसपास के ग्रामीण बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। अब तक मजिस्ट्रेटी जांच में केवल स्वांला मंदिर के पंडित ने ही अपने बयान दर्ज कराएं हैं। उनका कहना है कि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की ओर से दी गई रिपोर्ट में वाहन के चालक सहित कुल सात सवारी पास होने की जानकारी मिली है, जबकि हादसे में मौके पर ही दस लोगों के शव बरामद हुए थे। इससे सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि वाहन दुर्घटना का एक कारण सवारियों की ओवर लोडिंग भी हो सकता है। ककराली गेट में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज के लिए वन विभाग को पत्र लिखा गया है।