फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए जालसाज

पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए जालसाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए जालसाज
चंपावत। फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से डंपर चलाने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस जालसाजों को गिरफ्तार करने में अब तक नाकाम साबित हुई है। अब पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस से जोड़ दिए हैं।
विज्ञापन


शारदा नदी में करीब डेढ़ माह पूर्व फर्जी डंपरों का खुलासा हुआ था। वन विकास निगम ने हरियाणा से लाए गए 14 ऐसे डंपर पकड़े थे जो टनकपुर एआरटीओ कार्यालय के फर्जी दस्तावेजों से चलाए जा रहे थे। डीएम रणवीर सिंह चौहान के आदेश पर एसडीएम दयानंद सरस्वती और सीओ नरेश चंद को इसकी जांच सौंपी गई थी। दोनों अफसरों की संयुक्त जांच में ये बात स्पष्ट हो गई थी कि इन लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगाया है।
विज्ञापन


एआरटीओ रश्मि भट्ट की तहरीर पर बीते रविवार को टनकपुर पुलिस ने कुलदीप सिंह पाटनी, भुवन सिंह महर, कुंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश, मोहित गड़कोटी, बसंत कुमार, राजेंद्र कुमार गौतम और चेतराम गड़कोटी के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस ने जालसाजों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी थी। करीब तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed