फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अधिवक्ता को फोन पर धमकाने वालों पर मुकदमा दर्ज

अधिवक्ता को फोन पर धमकाने वालों पर मुकदमा दर्ज

Sat, 22 Sep 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता को फोन पर धमकाने वालों पर मुकदमा दर्ज
टनकपुर (चंपावत)। अधिवक्ता को फोन पर धमकाने के मामले में आखिरकार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच कोतवाल अरुण कुमार वर्मा खुद कर रहे हैं।
विज्ञापन


टनकपुर निवासी अधिवक्ता नईम अहमद सिद्दीकी को बनबसा निवासी रुचि धस्माना एवं दिलिप कुमार शर्मा उर्फ देव शर्मा द्वारा मोबाइल फोन पर कथित धमकी देने का मामला पिछले कुछ दिनों से चर्चा में था। इसमें तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन


दो दिन पहले जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल से मुलाकात कर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर नाराजगी जताई थी। पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक 14 सितंबर की रात अधिवक्ता नईम को फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम टाइगर बताते हुए रुचि धस्माना एवं दिलीप कुुमार शर्मा उर्फ देव शर्मा को अपना आदमी बताते हुए देख लेने की धमकी दी। खुद रुचि धस्माना द्वारा भी धमकी देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता नईम ने कहा कि वे कई फौजदारी के मामलों में रुचि धस्माना एवं दिलिप कुमार शर्मा के खिलाफ अधिवक्ता होने नाते पैरवी कर रहे हैं। इधर, एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed