{"_id":"5adf62194f1c1b9f098b64f9","slug":"21524589081-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमीशन के लिए जलागम कार्यो का भुगतान रोकने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमीशन के लिए जलागम कार्यो का भुगतान रोकने का आरोप
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। बाराकोट विकासखंड के रैघाड़ी ग्राम पंचायत में लंबे समय से जलागम कार्यों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में रैघाड़ी के ग्रामीण मोहन सिंह ने मंगलवार को डीएम डॉ. अहमद इकबाल को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कमीशन की ग्राम प्रधान, यूनिट अधिकारी अपने कमीशन के चक्कर में भुगतान के चैक में हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। डीएम ने ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक हरगोविंद भट्ट को जांच सौंपी है।
मोहन सिंह का कहना है कि रैघाड़ी वन पंचायत में जलागम मद से वर्ष 2015-16 में वानिकी कार्य कराया गया था, जिसमें भुगतान ग्राम पंचायत से किया जाना था। विभाग की ओर से 29 जनवरी 2018 को 47944 रुपये का चैक जारी किया गया, लेकिन ग्राम प्रधान और जलागम के यूनिट प्रभारी अपने कमीशन के चलते में चैक पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। भुगतान के लिए कहे जाने पर धमकी दी जा रही है। 28 अप्रैल तक पूर्ण भुगतान न होने पर मोहन ने आंदोलन शुरू करने और श्रम न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी है। डीएम के निर्देश पर परियोजना निदेशक ने वानिकी कार्य से जुड़े सभी अभिलेख तलब किए हैं।