फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   निजी वाहनों में नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी लोगों का प्रयोग

निजी वाहनों में नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी लोगों का प्रयोग

Mon, 15 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
निजी वाहनों में नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी लोगों का प्रयोग

विज्ञापन
चंपावत।
जिले में अब पुलिसकर्मी अपने निजी वाहनों में विभाग का नाम, लोगो का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें निजी वाहनों से विभाग का लोगो तत्काल हटाने को कहा गया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के नियम तोड़ने पर चालान की कार्रवाई के साथ लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई किए जाने की चेतावनी जारी की है।


एसपी सोमवार को यातायात व्यवस्था का जायजा लेने निकले। उन्होंने छतार पुल के पास पुलिस के लोगो लगी बाइकों को देखा। जानकारी लेने पर पता चला कि वह बाइकें पुलिसकर्मियों की हैं। निजी वाहनों में पुलिस विभाग का लोगो लगे होने से उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने निजी वाहनों से विभाग का नाम, लोगो हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगे से ऐसा करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यातायात उप निरीक्षक को वाहन चेकिंग के दौरान विभाग के लोगो लगे निजी वाहनों का चालान करने और लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed