{"_id":"59b81b814f1c1b1a698b4b27","slug":"201505237889-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही देश में लुट रहे नेपाली नागरिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपने ही देश में लुट रहे नेपाली नागरिक
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। भारत से मेहनत-मजदूरी कर नेपाल लौटने वाले नेपाली नागरिक अब अपने ही देश में लुट रहे हैं। ऐसी ही एक वारदात सामने आई है, जिसमें तीन नेपाली नागरिकों से 85 हजार की नकदी उनके ही देश में लूट ली गई है।
दशहरे के लिए घरों को लौट रहे प्रवासी नेपाली नागरिकों के साथ आए दिन मार्ग पर जहरखुरानी गिरोह की वारदातें होती रहती हैं, लेकिन अब उन्हें अपने ही देश में लूटा जा रहा है।
नेपाल के सल्यान मर्मा 5 निवासी देवबहादुर राना, दलवीर राना, नंदराम राना ने कंचनपुर जिला मुख्यालय स्थित भीमदत्त नगरपालिका पुलिस को आपबीती बताई। बताया कि वह रविवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से मेहनत-मजदूरी कर दशहरे के लिए लौट रहे थे। रविवार रात उन्होंने टनकपुर में बिताई। सोमवार को वह ब्रह्मदेव से नेपाल को जाने लगे। आरोप लगाया कि उनके ही साथियों ने ब्रह्मदेव में उन्हें शराब पिलाकर उनकी 85 हजार की नकदी लूट ली। सल्यान निवासी गंगाराम राना ने बताया कि वह नौ नेपाली नागरिक पौड़ी गढ़वाल से नेपाल जाने को लौट रहे थे। उक्त तीनों व्यक्ति शराब पीने को ब्रह्मदेव में रुक गए, जिससे उनके साथ लूट हो गई। बहरहाल संदेह पर नेपाल पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।