{"_id":"5bec58dabdec2204de741566","slug":"191542215898-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने तस्करी का सामान पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी ने तस्करी का सामान पकड़ा
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी ने नेपाली टूरिस्ट बस की चेकिंग में तस्करी का सामान पकड़ा। एसएसबी ने पकड़े सामान को भारतीय कस्टम के सुपुर्द कर दिया। दो नेपाली महिलाएं तस्करी का सामान काठमांडू (नेपाल) से दिल्ली ले जा रही थीं।
बुधवार को एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर बनबसा स्थित ई कंपनी के जवान अपनी बीओपी पर चेकिंग पर थे। कंपनी के प्रभारी कमांडर जगदीश चंद्र (निरीक्षक) ने बताया कि नेपाल से आ रही एक टूरिस्ट बस की चेकिंग में एसएसबी जवानों को 4 बैग और 3 बोरों में जैकेट, स्वेटर, ट्रैकसूट के लोवर, चादरें और जूते मिले। एसएसबी ने पकड़ा गया सामान और तस्कर महिलाओं को कस्टम के सुपुर्द कर दिया।
कस्टम ने महिलाओं पर कस्टम एक्ट में मुकदमा दर्ज कर छोड़ दिया। ब्यूरो