फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चगोरों ने की स्कूटी चुराने की नाकाम कोशिश

चगोरों ने की स्कूटी चुराने की नाकाम कोशिश

Sat, 12 May 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
चगोरों ने की स्कूटी चुराने की नाकाम कोशिश

विज्ञापन
चंपावत। पिथौरागढ़ रोड पर शुक्रवार की रात चोरों ने एक स्कूटी चुराने की कोशिश की। लेकिन स्टेयरिंग लॉक होने से चोर स्कूटी चुराने में कामयाब नहीं हो सके। पीड़ित वाहन स्वामी को घटना का पता शनिवार की सुबह चला। हालांकि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है। लोगों ने पुलिस से रात में गश्त करने की मांग की है।

पिथौरागढ़ रोड निवासी देवीलाल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात उन्होंने अपनी स्कूटी संख्या यूके 03 ए 4904 को घर के आंगन में लॉक कर के खड़ा किया था। उन्होंने बताया कि चोरों ने पहले उनके पड़ोस में रहने वाले रमेश के दरवाजे में बाहर से कुंडी लगा दी। उसके बाद आंगन में खड़ी स्कूटी को तकरीबन 20 मीटर दूर तक खींच कर ले गए। स्कूटी का स्टेरिंग लॉक होने से चोर स्कूटी को वहीं पर छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन


देवी लाल ने बताया कि सुबह के वक्त उनके पड़ोसी ने शोर मचा कर कमरे का दरवाजा खुलवाया। तब जाकर उन्हें घटना का पता लगा। कोतवाल सलाउद्ीन खान का कहना है कि पुलिस के छह जवान रात को शहर में गश्त कर रहे हैं। ग्राीष्मोत्सव के चलते गश्त करने वाले जवानों की संख्या बढ़ा कर 12 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गोरलचौड़, छतार, पुलिस लाइन और ललुवापानी रोड में पुलिस की पिकेट भी खोली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed