{"_id":"5b48e92f4f1c1b3b748b472a","slug":"181531504943-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के साथ छह माह से दुष्कर्म करता रहा सौतेला नाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम के साथ छह माह से दुष्कर्म करता रहा सौतेला नाना
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। सौतेला नाना छह माह से 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करता रहा। मामले की जीरो एफआईआर कुछ समय पूर्व हल्द्वानी के मुखानी थाने में दर्ज की गई थी जो अब चंपावत पुलिस को स्थानांतरित हो गई है। कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि मामले की जांच कर रहीं दरोगा रचना देवरानी ने शुक्रवार को हल्द्वानी जाकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक माता-पिता की पूर्व में मौत होने पर नन्ही बच्ची को परवरिश व पढ़ाई के लिए हल्द्वानी स्थित रिश्तेदारों के घर भेजा गया था।
नन्ही बच्ची यदा-कदा चंपावत में रहने वाले सौतेले नाना के घर भी आती थी। आरोप है कि करीब छह माह से सौतेला नाना मासूम के साथ दुष्कर्म करता रहा और जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। कुछ दिनों पूर्व बच्ची ने हल्द्वानी पहुंचने पर रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी।
परिजनों की तहरीर पर मुखानी थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की। अब यह एफआईआर चंपावत स्थानांतरित हो गई है। चंपावत पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।