फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   रीठा साहिब में निमोनिया से एक तेंदुए की मौत

रीठा साहिब में निमोनिया से एक तेंदुए की मौत

Wed, 01 Nov 2017 11:11 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
रीठा साहिब में निमोनिया से एक तेंदुए की मौत

विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब में नानकबाड़ी के पास एक तेंदुए का शव पड़ा मिला। वन विभाग ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जला दिया है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए की मौत निमोनिया की चपेट में आने से हुई है। यद्यपि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

बुधवार सुबह रीठा साहिब में नानकबाड़ी के पास सड़क पर एक तेंदुए का शव पड़ा मिला। तेंदुए के शव को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। रीठा साहिब के थानेदार लक्ष्मण सिंह ने जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही भिंगराड़ा के वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि 2.26 मीटर लंबा व 80 सेंटीमीटर ऊंचे इस नर तेंदुए की उम्र करीब पांच साल थी। शव में बाहरी चोट के निशान नहीं है। खेतीखान की पशु चिकित्साधिकारी डॉ.मीना हरिश्चंद्र, डॉ. रोहित ने भिंगराड़ा में तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बृहस्पतिवार को वन विभाग को सौंपी जाएगी। डॉ.मीना ने बताया कि शव की स्थिति को देखकर लग रहा है यह पिछले कुछ समय से बीमार था। लग रहा है कि इसकी मौत निमोनिया की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन


गोली लगने से हताहत तेंदुए के आरोपियों का पता नहीं
इस साल पहली अप्रैल को घाट के पास गोली लगने से एक तेंदुए की मौत हो गई थी। तेंदुए के पेट में घाव और सिर में खरोंच के निशान मिले थे। लेकिन गोली लगने से हुई तेंदुए की मौत के मामले में वन विभाग आरोपियों तक आज तक नहीं पहुंच सकी। वन विभाग ने उप प्रभागीय वनाधिकारी एमएस सचेमिया के नेतृत्व में जांच दल बनाया। लेकिन यह टीम मामले का आज तक सुराग नहीं लगा सकी। दो संदिग्ध लोगों से पूछताछ के अलावा वन विभाग ने कोई अन्य कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed