फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अवैध शराब के साथ पुलिस ने दो को दबोचा

अवैध शराब के साथ पुलिस ने दो को दबोचा

Sat, 21 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ पुलिस ने दो को दबोचा

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने दो लोगों को शराब के साथ पकड़कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार की रात को थानाध्यक्ष मनीष खत्री के नेतृत्व में गश्त कर रहे कांस्टेबल उमेश जोशी, आशिफ हुसैन ने जंगल की ओर से बमनपुरी तिराहे पर आ रही एक बाइक संख्या यूके 06ए जे 4006 को रोक उसकी तलाशी ली तो उसमें कच्ची शराब के 50 पाउच बरामद हुए।


पुलिस ने बाइक चालक नानकमत्ता के ग्राम कैथुलिया निवासी जोगेंद्र सिंह को पकड़कर उसके आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। इसके अलावा शनिवार को कांस्टेबल आशिफ हुसैन और महिला कांस्टेबल पार्वती टम्टा ने गश्त के दौरान बमनपुरी तिराहे के निकट ग्राम फागपुर निवासी जगदीश के कब्जे से 28 पव्वे देशी शराब के बरामद किए। पुलिस ने आरोपी का आबकारी अधिनियम के अंतर्गत तहत चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed