फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एसएसबी ने तस्करी के लिए नेपाल सीमा पर डंप 105 कट्टा सीमेंट पकड़ा

एसएसबी ने तस्करी के लिए नेपाल सीमा पर डंप 105 कट्टा सीमेंट पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी ने तस्करी के लिए नेपाल सीमा पर डंप 105 कट्टा सीमेंट पकड़ा
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी ने नेपाल सीमा पर डंप सीमेंट के 105 कट्टे जब्त किए हैं। माना जा रहा है कि बरामद सीमेंट को अवैध तरीके से नेपाल भेजे जाने के लिए सीमा पर डंप किया गया था। बरामद सीमेंट खटीमा कस्टम कार्यालय के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक धनुष पुल बीओपी चैक पोस्ट पर तैनात एसएसबी की 57 वीं वाहिनी की एक कंपनी के जवान शनिवार की सुबह भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सीमा स्तंभ संख्या 802/2 के पास एक जगह डंप किए गए सीमेंट के कट्टे पड़े मिले।
विज्ञापन


जवानों ने सीमेंट को अपने कब्जे में लिया गया। एसएसबी के कंपनी प्रभारी निरीक्षक सहायक पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि आसपास के लोगों से सीमेंट के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी सीमेंट के अपना होना नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद सीमेंट को जब्त कर कस्टम के सुपुर्द किया गया है। पकड़ने वाली टीम में सहायक उप निरीक्षक आशा राम और एसएसबी के चार जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed