फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   आबकारी विभाग की टीम से अभद्रता करने वालों की जमानत अर्जी खारिज, जेल भेजा

आबकारी विभाग की टीम से अभद्रता करने वालों की जमानत अर्जी खारिज, जेल भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
आबकारी विभाग की टीम से अभद्रता करने वालों की जमानत अर्जी खारिज, जेल भेजा

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। करीब चार माह पूर्व आबकारी विभाग की टीम का घेराव कर अभद्रता करने के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर उन्हें जेल भेज दिया है। मामले में तीसरा आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।


गत वर्ष 25 अक्तूबर को पिथौरागढ़ चुंगी के समीप चंदन सिंह दुकान में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा था। जिसके विरोध में मौ. हारुन, चंदन सिंह और दीपक सिंह उर्फ विट्ठल ने शहर के शास्त्री चौक के समीप आबकारी विभाग की टीम की गाड़ी रोक कर उनके साथ गाली-गलौच और अभद्रता की थी। मामले में आबकारी निरीक्षक प्रतिमन सिंह कन्याल ने उक्त तीनों लोगों के खिलाफ कोतवाली में आईपी की धारा 147, 353, 504 के तहत केस दर्ज कराया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी मो. हारून और चंदन सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में जमानत की अर्जी लगाई थी। बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार की अदालत ने जमानत अर्जी को खारिज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के आदेश जारी किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ममाले में तीसरा आरोपी दीपक सिंह उर्फ विट्ठल पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed