{"_id":"5b40f0734f1c1bc2248b50b8","slug":"161530982515-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी चालक ने डेढ़ घंटे तक सांसत में डाली 40 स्कूली बच्चों की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी चालक ने डेढ़ घंटे तक सांसत में डाली 40 स्कूली बच्चों की जान
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। लोहाघाट विकासखंड के खालगड़ा के प्राइवेट स्कूल की एक बस के शराबी चालक ने 40 छात्र-छात्राओं की जान को खतरे में डाल दिया था। चेकिंग कर रहीं एआरटीओ से बचने के चक्कर में चालक ने बस को दौड़ा दिया।
डेढ़ घंटे बाद परिवहन विभाग के कर्मियों ने इस शराबी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एआरटीओ रश्मि भट्ट ने कहा कि बस को सीज करने के साथ ही परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
टनकपुर की एआरटीओ भट्ट शनिवार अपराह्न किमतोली, पुलहिंडोला क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग को निकली थीं। इसी दौरान उन्होंने देखा की निजी स्कूल की 33 सीटर बस में 40 बच्चे सवार थे और चालक नशे में था। एआरटीओ कागजी कार्रवाई कर रही थीं, तभी चालक राम सिंह ने बस स्टार्ट कर दौड़ा दी।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने डेढ़ घंटे बाद हरखेड़ा से चालक को दबोचा और शराबी चालक को पंचेश्वर कोतवाली के हवाले कर दिया। कोतवाल डीएल वर्मा ने बताया कि नशे की पुष्टि होने के बाद चालक का पुलिस अधिनियम में चालान कर 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।