{"_id":"5a4bb7d64f1c1b47198b4771","slug":"161514911702-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी फैलाने पर 27 लोगों का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंदगी फैलाने पर 27 लोगों का चालान
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। पहले दिन विभिन्न टीमों ने गंदगी फैलाने, सड़क पर निर्माण सामग्री रखने और गटर का पाइप नाले में खोलने वाले 27 लोगों के चालान काटकर 21,600 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
डीएम के निर्देश पर लोहाघाट नगर में मंगलवार को प्रशासन ने स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान के तहत नोडल अधिकारी एसडीएम आरसी गौतम, तहसीलदार नीलू चावला, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कमल कुमार, राजस्व निरीक्षण (सदर) चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने सार्की टोला वार्ड, मीना बाजार और बजरंगबली वार्ड में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के अलावा गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही भी की गई।
एसडीएम ने 11 लोगों का चालन कर 15,400 रुपये जुर्माना, तहसीलदार ने 10 लोगों का चालान कर 4300, और ईओ ने छह लोगों का चालान कर 1900 रुपये अर्थदंड वसूले। एसडीएम ने बताया कि अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।