फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बाइक की टक्कर से लोनिवि के रिटायर्ड कर्मी की मौत

बाइक की टक्कर से लोनिवि के रिटायर्ड कर्मी की मौत

Sat, 17 Nov 2018 10:11 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से लोनिवि के रिटायर्ड कर्मी की मौत
टनकपुर (चंपावत)। विचई गांव के पास हाईवे पर बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे लोनिवि की रिटायर्ड कर्मी की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक भी घायल हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन


विचई निवासी लोनिवि के रिटायर्ड कर्मचारी कल्याण सिंह (65) सब्जी लेकर पैदल घर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर विपरीत दिशा से आए बाइक चालक युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कल्याण सिंह और बाइक चला रहे युवक को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद कल्याण सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि परिजन उन्हें खटीमा के एक अस्पताल में ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। घायल बाइक चालक युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed