फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चोरों ने परचून की दुकान में हाथ साफ किया

चोरों ने परचून की दुकान में हाथ साफ किया

Sun, 04 Jun 2017 11:16 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने परचून की दुकान में हाथ साफ किया
चोरों ने परचून की दुकान में हाथ साफ किया
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस चेकपोस्ट के नजदीक एक परचून की दुकान में चोरों ने हाथ साफ कर लिया। दुकान के पीछे की खिड़की की चिटकनी खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरी की घटना के बाद से व्यापारियों में दहशत फैली हुई है। दुकान स्वामी दीपक सुतेड़ी का कहना है कि शनिवार शाम करीब 7.30 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर फोर्ती चला गया था। रविवार सुबह आठ बजे दुकान खोली, तो दुकान में सामान बेतरतीब पड़ा हुआ था।


दुकान के भीतर रखे 15 हजार रुपये की नकदी, एक हजार रुपये के रीचार्ज कूपन, डबल सिम का फलैक्सी करने वाला मोबाइल, सिगरेट के 80 पैकेट, चॉकलेट का एक डिब्बा, दो साउंड स्पीकर गायब थे। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इधर थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed