{"_id":"5a3941bf4f1c1b686a8bab58","slug":"141513701823-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार किलो चरस के साथ एक धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े चार किलो चरस के साथ एक धरा
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। नेपाल लागू औषधि नियंत्रण ब्यूरो (नेपाल नारकोटिक्स विभाग) की टीम ने एक नेपाली युवक को चार किलो सात सौ ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक नेपाल औषधि नियंत्रण ब्यूूरो (नेपाल नारकोटिक्स विभाग) की टीम बीते सोमवार को अतरिया तिराहा के पास गश्त कर रही थी। इसी बीच उन्हें अतरिया से धनगढ़ी की तरफ पैदल जा रहे एक युवक पर संदेह हुआ।
युवक ने टीम को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास 4 किलो 700 ग्राम चरस बरामद हुई। नेपाल लागू औषधि नियंत्रण ब्यूरो के महेंद्रनगर शाखा के प्रहरी जवान पदम सिंह बिष्ट ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नेपाल के पर्वतीय क्षेत्र से चरस महेंद्रनगर आने की सूचना पर उक्त कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
लागू औषधि नियंत्रण ब्यूरो कार्यालय महेंद्रनगर के प्रभारी धनंजय कुमार मल्ल ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए युवक की पहचान निवासी बैतड़ी पुचौड़ी नगर पालिका 6 भूमिराज के रमेश साउंद के रूप में हुई।
उसे पूछताछ के लिए अनुसंधान विभाग के सुपुर्द किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक की पूछताछ में उक्त आरोपी ने पकड़ी गई चरस की खेप भारत में बेचने को ले जाने की बात स्वीकारी है।