{"_id":"5a3162304f1c1b60678c10f2","slug":"141513185840-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर साइकिल और स्कूटी के बीच टक्कर में एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटर साइकिल और स्कूटी के बीच टक्कर में एक घायल
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। यहां छतार पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह मोटर साइकिल और स्कूटी के बीच आमने-सामने की टक्कर में स्कूटी सवार घायल हो गया। जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान ने बताया कि चंपावत के गोरलचौड़ निवासी डॉ.गंगा दत्त गहतोड़ी पुत्र लालमणी गहतोड़ी अपनी मोटर साइकिल से लोहाघाट को जा रहे थे। जबकि लोहाघाट के सलढूंगा निवासी अवधेश मेहरा पुत्र मोती सिंह मेहरा और बलवंत सिंह पुत्र हरीश सिंह स्कूटी में लोहाघाट से टनकपुर को जा रहे थे। इस बीच छतार में पेट्रोल पंप के समीप दोनों दोपहिया वाहन आपस में भिड़ गए। जिसमें स्कूटी सवार अवधेश मेहरा गंभीर रुप से घायल हो गया। जिला अस्पताल के डॉ.इंद्रजीत पांडेय ने बताया कि घायल के चेहरे और नाक में चोटें होने की वजह से उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।