{"_id":"5b91685a867a557f6a2a2b7c","slug":"131536256090-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फालोअप:उदाली चाचड़ी तिहरा हत्याकांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फालोअप:उदाली चाचड़ी तिहरा हत्याकांड
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के सिलाड़ ग्राम पंचायत के उदाली गांव में तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रीतम सिंह को चार दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सीबीसीआईडी को सौंप दिया है। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर करीब सवा साल पहले पूर्णागिरि धाम में आए रुद्रपुर के संजीव का कंकाल बरामद होने के बाद सीबीसीआईडी की ओर से रिमांड में लिए जाने का प्रयास किया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि तिहरे हत्याकांड के दोनों आरोपियों को बुधवार देर शाम न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। मुख्य आरोपी के तिहरे हत्याकांड के अलावा हत्या की कई अन्य वारदातों में संलिप्त होने के कारण सीबीसीआईडी की ओर से उसे ट्रांजिट रिमांड में लिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रांजिट रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी से सीबीसीआईडी के अलावा ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों की पुलिस भी पूछताछ करेगी।