फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   हिट एंड रन: सीसीटीवी कैमरे में कैद है टक्कर मारने वाली कार

हिट एंड रन: सीसीटीवी कैमरे में कैद है टक्कर मारने वाली कार

Thu, 28 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
हिट एंड रन: सीसीटीवी कैमरे में कैद है टक्कर मारने वाली कार
चंपावत। मंगलवार की रात हुए हिट एंड रन केस की पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस ने जिला मुख्यालय में लगे तमाम सीसी कैमरों को खंगाला। मोटरस्टेशन में लगे कैमरे में दुर्घटना के वक्त से मेल खाती बिना नंबर की एक कार बेहद तेज गति से लोहाघाट की तरफ जाती हुई दिख रही है। पुलिस ने बहुत जल्द घटना से पर्दा उठाने का दावा किया है।
विज्ञापन


बीते मंगलवार की शाम तकरीबन सवा सात बजे बिना नंबर की एक कार ने एक के बाद एक कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में खटोली के ग्राम प्रधान नवीन सिंह का पैर टूट गया था। बाइक सवार राजस्व उप निरीक्षक शंकर वर्मा को भी बेकाबू कार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया था। इसके अलावा छतार में भी कार चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए बुधवार को पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसओजी प्रभारी ललित पांडेय ने गोरलचौड़ रोड, मोटर स्टेशन और जीआईसी चौक में लगे सीसीटीवी की पड़ताल की। उन्होंने बताया कि मोटरस्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में मंगलवार शाम 7:11 बजे राजस्व उप निरीक्षक शंकर वर्मा मोटर साइकिल में गोरलचौड़ की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद 7:13 बजे बिना नंबर की एक कार बेहद तेज गति से लोहाघाट की तरफ जाती हुई दिख रही है। एसओजी प्रभारी ने बताया कि गोरलचौड़ रोड में हुई दुर्घटना और कार के मोटर स्टेशन से निकलने के वक्त में समानता है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed