{"_id":"5a5ce9304f1c1b7b268b4903","slug":"131516038448-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ी ताल में डूबने से आईटीबीपी के पूर्व सैनिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीड़ी ताल में डूबने से आईटीबीपी के पूर्व सैनिक की मौत
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
नगर से करीब चार किमी दूर लोहावती नदी पर बने बीड़ी ताल में डूबने से आईटीबीपी के पूर्व जवान की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरा। परिजनों के आग्रह पर पोस्टमार्टम किए बिना शव उन्हें सौंप दिया गया।
ईड़ाकोट पट्टी के राजस्व उप निरीक्षक राजेंद्र नाथ गोस्वामी ने बताया कि कोयाटी खालसा गांव निवासी आईटीबीपी के पूर्व जवान नारायण सिंह (48) पुत्र पूरन सिंह रविवार को बकरियां चराने भुमलाई के जंगल में गया था। शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों द्वारा उसकी तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को भुमलाई गधेेरे में लोहावती नदी पर बने बीड़ी ताल में कुछ लोगों को एक शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक राजेंद्र नाथ, राजस्व उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश, राजस्व कर्मी निर्मल कुमार, प्रयाग दत्त मौके में पहुंच गए। उन्होंने शव को नदी से निकाला। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि नारायण कुछ दिनों से मानसिक रूप से कमजोर हो गया था। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले।