{"_id":"5b9a9ce6867a557ebc1944bc","slug":"121536859366-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा में मिला महिला शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शारदा में मिला महिला शव, शिनाख्त नहीं
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम से नीचे चरण मंदिर के पास शारदा तट पर एक अधेड़ महिला का शव बरामद हुआ है। बरामद शव रक्षाबंधन पर्व के दिन जौलजीबी पुल से गिरी महिला का होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने महिला के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया है। खबर लिखे जाने तक परिजन नहीं पहुंचे थे।
बृहस्पतिवार को चरण मंदिर के पास शारदा तट पर एक महिला का शव होने की सूचना मिली। इस पर प्रभारी कोतवाल वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश दत्त पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 50 वर्षीय महिला ने गले में सोने का गुलोबंद एवं लाल रंग का पेटीकोट पहना है।
प्रभारी कोतवाल ने बताया कि शव रक्षाबंधन के दिन जौलजीबी पुल से गिरी महिला का होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसकी शिनाख्त केे लिए उक्त महिला के परिजनों को बुलाया गया है। पुलिस ने शव को निकाल कर कब्जे में ले लिया है। शिनाख्त के लिए परिजनों के टनकपुर पहुंचने की प्रतीक्षा की जा रही है।