फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चमोली निवासी युवक के कथित अपहरण की गुत्थी सुलझी

चमोली निवासी युवक के कथित अपहरण की गुत्थी सुलझी

Thu, 06 Sep 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
चमोली निवासी युवक के कथित अपहरण की गुत्थी सुलझी
बनबसा (चंपावत)। एक युवक के कथित अपहरण की सूचना पर बुधवार को चमोली की पुलिस बनबसा पहुंची। अपहरण का आरोप नेपाली युवक पर लगा था। बाद में नेपाल पुलिस की मदद से चमोली के युवक को नेपाल से बुलाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


घाट (चमोली) निवासी मदन सिंह ने नेपाल निवासी जयसिंह भंडारी के खिलाफ चमोली थाने में महेंद्र सिंह (38), निवासी लाखी तहसील घाट चमोली का अपहरण करने की रिपोर्ट 21 अगस्त को दर्ज कराई थी। बुधवार को चमोली पुलिस महेंद्र सिंह के परिजनों के साथ बनबसा बैराज चौकी पहुंची। बैराज चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने नेपाल पुलिस की मदद से जुमला के डीएसपी आरके रिजाल से संपर्क किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने मामले की छानबीन कर बताया कि महेंद्र सिंह अपनी मर्जी से नेपाल के जुमला पहुंचा था। यहां वह अपने मित्र जयसिंह भंडारी के घर पर रह रहा है। पैसे समाप्त होने पर उसने जय सिंह से फोन करवा कर अपने परिजनों से दस हजार रुपये मंगवाए थे। पैसे मिलने पर जयसिंह ने महेंद्र को सौंप दिए थे। जय सिंह चमोली में रह चुका है जहां उसकी महेंद्र से मित्रता हो गई थी। महेंद्र को नेपाल पुलिस की मदद से बनबसा बैराज चौकी पहुंचाया गया, जहां उसे चमोली पुलिस और उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया। चमोली से आए एसआई ध्वजवीर सिंह ने बताया कि महेंद्र सिंह ने भी अपने अपहरण और फिरौती की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed