फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एसएसबी ने पकड़ी तस्करी की चार भैंसे

एसएसबी ने पकड़ी तस्करी की चार भैंसे

Sat, 11 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी ने पकड़ी तस्करी की चार भैंसे
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी ने एक पशु तस्कर को नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही चार भैंसों के साथ पकड़कर उसे कस्टम अधिकारियों को सौंप दिया। कस्टम अधिकारियों ने भैंसों को कब्जे में ले तस्कर पर कस्टम एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर छोड़ दिया है।
विज्ञापन


एसएसबी 57 वीं वाहिनी धनुषपुल ए कंपनी के जवान कंपनी प्रभारी रविंद्र कुमार (इंस्पेक्टर) के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान पर थे। शुक्रवार रात करीब 12.10 बजे भारत-नेपाल पिलर संख्या 801/12 के करीब उन्हें एक व्यक्ति चार भैंसों के साथ आता दिखाई दिया। एसएसबी जवानों को देख उसने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने उसे घेरकर भारतीय सीमा पर ही घेर कर दबोच लिया।
विज्ञापन


एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया पशु तस्कर बनबसा के मझगांव का रहने वाला दीपक है। जिसे एसएसबी ने आवश्यक कार्रवाई करने के बाद मय भैंसों के खटीमा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। कस्टम ने तस्कर पर मुकदमा दायर कर छोड़ दिया है। कस्टम विभाग जल्द ही पकड़ी गई भैंसों की नीलामी करेगा। जबकि तस्कर पर मुकदमा चलेगा। पेट्रोलिंग में एएसआई नैन सिंह, एचसी प्रकाश रावत के अलावा एसएसबी जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed