{"_id":"5a1316674f1c1bec538be569","slug":"121511200359-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की चोरी गई स्कूटी बरामद, चोरों का सुराग नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी की चोरी गई स्कूटी बरामद, चोरों का सुराग नहीं
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस ने नगर के व्यापारी की चोरी हुई स्कूटी बरामद कर ली है। इस मामले में अभी तक चोरों का पता नहीं चल सका है। नगर क्षेत्र में हुई चोरी की पांच घटनाओं में से पुलिस चार का खुलासा करने में सफल हो गई है। लेकिन ग्राम विकास अधिकारी के घर हुई चोरी का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि व्यापारी जगन्नाथ कलखुड़िया की स्कूटी वाहन संख्या यूके 03ए-8256 को चोर 15 अक्तूबर को नैनीताल बैंक रोड से दिन दहाड़े उड़ा ले गए थे। इसको चंपावत स्थित पूल्ड हाउस के पीछे जंगल में झाड़ियों में छिपाया हुआ था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। स्कूटी को बरामद करने के लिए पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत की गई, लेकिन स्कूटी चोरी करने वाले आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास चल रहा है। एसओ ने बताया कि चोरों द्वारा स्कूटी के नंबर प्लेट, शीशे उखाड़ने के साथ पहचान छिपाने के लिए स्कूटी में जगह जगह स्टीकर चिपकाए गए हैं। स्कूटी बरामद करने वालों में एसआई हरीश प्रसाद, चीता मोबाइल के राकेश रोंकली शामिल हैं। एसओ ने बताया कि रामलीला मैदान के पास सुनार राकेश वर्मा की दुकान में हुई चोरी, शिक्षक चंद्रभानु गहतोड़ी के घर से हुए हार चोरी, शिवालय मंदिर में हुई चोरी के बाद स्कूटी चोरी का खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि डाकबंगला रोड स्थित ग्राम विकास अधिकारी कैलाश गड़कोटी के घर हुई चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।