फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लोहाघाट में छात्रा द्वारा शिशु को जन्म देने का मामला

लोहाघाट में छात्रा द्वारा शिशु को जन्म देने का मामला

Sat, 23 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में छात्रा द्वारा शिशु को जन्म देने का मामला

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। लोहाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किशोरी द्वारा शिशु को जन्म दिए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर व पीड़िता को किशोर न्यायालय में पेश किया। पीड़िता के 164 के बयान लेने के बाद न्यायालय ने आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह अल्मोड़ा भेजने व पीड़िता को नवजात शिशु के साथ उसकी मां के सुपुर्द करने के आदेश दिए।

बाराकोट विकास खंड की एक किशोरी ने बुधवार की रात को लोहाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु को जन्म दिया था। इस मामले में किशोरी के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर लोहाघाट थाना पुलिस ने बाराकोट विकासखंड निवासी एक किशोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 व पास्को एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को लोहाघाट पुलिस ने आरोपी किशोर और पीड़ित किशोरी को नवजात शिशु के साथ यहां किशोर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


किशोर न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अखिलेश कुमार पांडेय ने पीड़िता के 164 के बयान दर्ज कर आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह अल्मोड़ा भेजने व पीड़िता को नवजात शिशु के साथ किशोरी की मां को सौंपने के आदेश दिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह अल्मोड़ा भेजने के साथ पीड़िता को नवजात शिशु के साथ उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed