{"_id":"5bb4f190867a557f240497b4","slug":"111538584976-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्वालखेड़ा के युवक की अहमदाबाद में हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थ्वालखेड़ा के युवक की अहमदाबाद में हत्या
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। थ्वालखेड़ा के एक युवक की अहमदाबाद में हत्या कर दी गई। अहमदाबाद पहुंचे मृतक का बड़े भाई और चचेरे भाई जरूरी कार्यवाही करने के बाद शव को अहमदाबाद से टनकपुर लेकर आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को उनके टनकपुर पहुंचने की संभावना है।
थ्वालखेड़ा निवासी दीपक सिंह महर (30) पुत्र स्व. रघुवर सिंह महर दस साल से अहमदाबाद में एक कंपनी में नौकरी करता था। मंगलवार को अहमदाबाद पुलिस ने मुंबई में नौकरी कर रहे उसके बड़े भाई डिगर सिंह को उसकी मौत की सूचना दी तो वह अपने चचेरे भाई अर्जुन सिंह को साथ लेकर अहमदाबाद पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि दीपक की किसी ने हत्या की है। उसका शव सड़क किनारे खेत पर पड़ा मिला। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक दीपक की गला घोंटकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इधर, दीपक की मौत की खबर से घर में उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक शादीशुदा था और उसका तीन साल का एक बेटा है।
इस संबंध में टनकपुर कोतवाल अरुण कुमार वर्मा का कहना है कि परिवारवालों ने ही हत्या की सूचना दी थी। इसके बाद अहमदाबाद पुलिस ने संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। शव के साथ परिवार वालों के यहां पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।