{"_id":"5afc69b04f1c1be4408b5bc7","slug":"111526491568-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलज्यू महोत्सव की भीड़ में युवक का बैग गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोलज्यू महोत्सव की भीड़ में युवक का बैग गायब
Updated Wed, 16 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में लगे गोलज्यू महोत्सव की भीड़ में अंडोली के एक युवक का कागजातों से भरा बैग गायब हो गया है। जबकि एक दिन पूर्व मंगलवार को छतार की एक महिला का रुपये से भरा पर्स भी मेले की भीड़ में गायब हुआ।
अंडोली खूनाबोरा निवासी अजय सिंह बोहरा अपने दोस्तों के साथ मेले का आनंद उठा रहे थे। इस बीच उनका बैग रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। जिसकी उन्होंने बाजार पुलिस चौकी को लिखित सूचना दी है। उनके बैग में नोट बुक, स्कूली प्रमाण पत्र और फाइलें भरी थी। महोत्सव स्थल में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था नहीं होने के कारण छिटपुट घटनाओं का खुलासा नहीं हो पा रहा है। एक दिन पूर्व छतार निवासी एक महिला का पर्स भी मेले में खरीददारी के दौरान गायब हो गया। जिसमें पांच हजार से अधिक रुपये थे।